Search

 
 
 

Bokaro News : चर्चित शंकर रवानी हत्याकांड का साजिशकर्ता नागेश्वर सिंह गिरफ्तार, दो साल से था फरार

Bokaro News : बोकारो पुलिस ने बहुचर्चित शंकर रवानी हत्याकांड के साजिशकर्ता नागेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वह करीब दो सालों से फरार चल रहा था और इस मामले में नामजद अभियुक्त था. बताया जाता है कि वह बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में इलाज कराने पहुंचा था, तभी पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया.
 
साजिशकर्ता नागेश्वर सिंह गिरफ्तार

Bokaro News :  बोकारो के बहुचर्चित शंकर रवानी हत्याकांड में करीब दो वर्षों से फरार चल रहे एक और नामजद आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. हरला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्याकांड के कथित साजिशकर्ता नागेश्वर सिंह को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) परिसर से दबोचा है. 

 

बताया जा रहा है कि आरोपी इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचा था. इसी दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, हत्याकांड को अंजाम देने से पहले रेकी करने और साजिश रचने में नागेश्वर सिंह की अहम भूमिका थी. उसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 

 

इसे भी पढ़ें

रेकी से लेकर साजिश रचने तक में थी भूमिका

पुलिस अधिकारियों ने प्रेस वार्ता में बताया कि नागेश्वर सिंह हरला थाना कांड संख्या 78/24 का नामजद अभियुक्त है. लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था. 

 

जांच में सामने आया है कि हत्याकांड को अंजाम देने से पहले उसने रेकी की थी और पूरी साजिश रचने में उसकी सक्रिय भूमिका रही थी. पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं. 

 

22 आरोपियों में 11 गिरफ्तार, मुख्य शूटर अब भी फरार

पुलिस के मुताबिक, शंकर रवानी हत्याकांड की जांच और अन्य आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस मामले में 22 लोगों के नाम सामने आए थे. इनमें से अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) भी न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है. 

 

हालांकि हत्याकांड का मुख्य शूटर सिपु कुमार (मोकामा,बिहार) अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं, इस मामले में जमानत पर बाहर चल रहे आरोपी राजू दुबे की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसके खिलाफ सीसीए (CCA) लगाने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही