Search

 
 
 

चतरा पुलिस का ऑपरेशन क्लीन : 1.028 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

Chatra News :  जानकारी के अनुसार,  पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक रांची से अफीम लेकर चतरा आ रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने पत्थरगड़ा-नावाडीह थाना क्षेत्र के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान बाइक से आ रहे संजय ठाकुर उर्फ संतोष ठाकुर को रोककर तलाशी ली गई.
 
युवक गिरफ्तार

Chatra News :  जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत पुलिस ने 1.028 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र निवासी संजय ठाकुर उर्फ संतोष ठाकुर के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार,  पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक रांची से अफीम लेकर चतरा आ रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने पत्थरगड़ा-नावाडीह थाना क्षेत्र के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान बाइक से आ रहे संजय ठाकुर उर्फ संतोष ठाकुर को रोककर तलाशी ली गई.

 

तलाशी के दौरान उसके पास से 1.028 किलो अफीम बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.  इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही