Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकार की योजनाओं का आमलोगों को मिले लाभ : रोज प्रतिमा सोरेंग

Simdega : कोलेबिरा प्रखंड के टुटीकेल पंचायत में आदिवासी कला केन्द्र भवन का उद्घाटन हुआ. मौके पर कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग मौजूद रहे. सभा को संबोधित करते हुए रोज प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि सरकारी भवन का कमेटी बनाकर अच्छी रखरखाव करें. बिल्डिंग का सही उपयोग हो सके और आने वाले समय में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन इस नवनिर्मित बिल्डिंग में होगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि यहां के लोगों को और सुविधा मिलेगी. मौके पर आदिवासी संस्कृति नाच-गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 20 टीमों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के बाद कलाकारों को सम्मानित किया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/mmmm-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-preparations-for-khalsa-fateh-march-on-may-7-in-full-swing-list-of-jathas-released/">जमशेदपुर

: 7 मई को निकलने वाले खालसा फतेह मार्च की तैयारी जोरों पर, जत्थों की सूची जारी
दूसरी खबर

नाला के पास शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ssss-3.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Simdega : ओडगा थाना क्षेत्र के तुरुपडेगा केरागाढ़ा नाला के पास एक शव बरामद किया गया है. ओपी प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त करने की कोशिश की. शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. ओपी प्रभारी ने बताया कि मृतक ने पीले रंग की चप्पल, सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी. उन्होंने आशंका जतायी कि मृतक के सिर पर किसी चीज से वार कर हत्या की गई है. ओपी प्रभारी ने लोगों से शव की शिनाख्त करने में सहयोग करने की अपील की. इसे भी पढ़ें :बेंगलुरु">https://lagatar.in/rescue-11-paharia-minor-girls-from-bengaluru-brought-to-ranchi/">बेंगलुरु

से रेस्क्यू 11 पहाड़िया नाबालिग लड़कियां रांची लायी गयीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही