Search

 
 
 

Commonwealth Games 2026: ओपनिंग सेरेमनी में दिखा भारत का दम, पहले दिन भारत की शानदार शुरुआत

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 का आधिकारिक आगाज हो चुका है. बीती रात हुए शानदार उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुआई ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने की. ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉल्स मुकाबलों में भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही दिन बेहतरीन प्रदर्शन किया.
 

Lagatar Desk: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 का आधिकारिक आगाज हो चुका है. बीती रात हुए शानदार उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुआई ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने की. ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉल्स मुकाबलों में भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही दिन बेहतरीन प्रदर्शन किया. 

 

भारतीय महिला जोड़ी पिंकी सिंह और रूपा रानी तिर्की ने महिला पेयर्स प्रतियोगिता में माल्टा को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया. रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह की जोड़ी ने पहला सेट 7-1 जीत कर बढ़त बना ली. लेकिन माल्टा की जोड़ी ने वापसी करते हुए मुकाबले को बराबरी पर ला दिया. मुकाबले के फैसला टाईब्रेक में हुआ. जहां टाईब्रेक में पिंकी सिंह ने सटीक गेंद जैक के जरिए गेम जीत गई. 

 

इसे भी पढ़ें:


जबकि पुरुष एकल वर्ग में पुतुल सोनोवाल ने वर्ल्ड चैंपियन कनाडा के रयान बेस्टर को हरा दिया. सोनोवाल ने पहला सेट 5-4 से जीता. लेकिन रयान बेस्टर ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 7-3 से जीतकर मुकाबले को टाई-ब्रेक तक पहुंचा दिया. 


इस मुकाबले का फैसला भी टाईब्रेक से हुआ. जिसमें सोनोवाल ने शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के बाद सोनवाल का अगला मुकाबला शुक्रवार को फॉकलैंड द्वीप के सेसिल अलेक्जेंडर से होगा.  इस जीत पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही