Search

 
 
 

Commonwealth Games 2026: मीराबाई चानू ने गोल्ड जीत बनाया रिकॉर्ड, मेडल तालिका में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया

मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को बड़ी सफलता दिलाते हुए पहला गोल्ड मेडल दिला दिया. उन्होंने विमेंस वेटलिफ्टिंग की 48 kg वेट कैटेगरी में 190 किलो वजन उठा. जिसमें उन्होंने स्नैच में 85 किलो और क्लीन एंड जर्क में 105 किलो वजन उठाया.
 

Lagatar Desk: मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को बड़ी सफलता दिलाते हुए पहला गोल्ड मेडल दिला दिया. उन्होंने विमेंस वेटलिफ्टिंग की 48 kg वेट कैटेगरी में 190 किलो वजन उठा. जिसमें उन्होंने स्नैच में 85 किलो और क्लीन एंड जर्क में 105 किलो वजन उठाया. इसी के साथ मीराबाई ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरा गोल्ड जीतकर रिकॉर्ड बना दिया है.


इसे भी पढ़ें:


इससे पहले 2018 के गोल्डकोस्ट और 2022 के बर्मिंघम गेम्स में भी गोल्ड जीती थीं. वे ग्लासगो गेम्स 2014 में सिल्वर भी जीत चुकी हैं. बता दें, रविवार को ही मेंस 65 किलोग्राम में  ऋषिकांत सिंह ने और राजा मुथुपांडी ने मेंस 65 kg वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल हासिल किए. 

 

ग्लासगो गेम्स में भारत के अब 4 मेडल (1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज) हो गए हैं. भारत मेडल तालिका में आठवें नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया 17 गोल्ड सहित 39 मेडल के साथ शीर्ष पर दबदबा बना हुआ है.

 

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में सोमवार का दिन भारत के लिए बेहद खास है. मुक्केबाजी में भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे. वहीं, आज से ही एथलेटिक्स भी शुरू हो रहा है और यहां भी भारतीय खिलाड़ी मेडल जीतकर तालिका में ऊपर बढ़ने की कोशिश करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही