Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : विश्व हिंदी दिवस पर सेक्रेड हार्ट स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता

Koderma: विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर मंगलवार को सेक्रेड हार्ट स्कूल में बच्चों के बीच विश्व में हिंदी की दशा व दिशा पर प्रतियोगिता हुई. इसमें कक्षा नौंवीं,दसवीं और ग्यारहवीं के बच्चों ने हिस्सा लिया. बच्चों ने विश्व में हिंदी की दशा पर अपने विचार रखा. बच्चों ने कहा कि हिंदी के पांव विदेशों में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं. बच्चों ने यह भी कहा कि विश्व में हिंदी की स्थिति धीरे-धीरे समृद्ध होती जा रही है. अमेरिका के 14 विश्वविद्यालयों में हिंदी की पढ़ाई होती है. इंग्लैंड में हर साल हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होता है. दुनियाभर में सोशल मीडिया में पचासी फीसदी हिंदी कंटेंट, जबकि मात्र 15 प्रतिशत अन्य भाषा के कंटेंट पसंद किए जाते हैं. आने वाले दिनों में हिंदी संपर्क भाषा के रूप में विकसित होगी. इस मौके पर एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने हिंदी की तारीफ की और कहा कि हिंदी में पूरे विश्व को एकता के सूत्र में बांधने की शक्ति है. आज पूरी दुनिया हिंदी भाषी राष्ट्र भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/first-floating-solar-power-plant-ready-in-bihar-two-mw-electricity-will-be-available/">बिहार

में पहला तैरता सोलर पावर प्लांट तैयार, दो मेगावाट मिलेगी बिजली

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार, दीपक सर्राफ, किशोर कुणाल, सुभय कुमार, आशुतोष गौतम, जेपी सिंह, फैयाज कैसर, संजय तिवारी, रमेश कुंज, शंकर कुमार, सतीश कुमार, विक्की कुमार, राकेश पांडेय, पायल सिंह मौजूद थे. वहीं बच्चों में मयंक पांडेय, माही पांडेय, नयनतारा गुप्ता, कौशांबी मालवा, घटिका जैन, वंदना कुमारी, मेघा सिंह, धनुष जैन, पीयूष कुमार, गौरव राज यशराज समेत कई बच्चे मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - सोमवार">https://lagatar.in/ranchis-kanke-temperature-dropped-to-0-degree-celsius-on-monday-night-what-is-the-scientific-reason-for-this/">सोमवार

रात रांची के कांके का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़का, क्या है इसका वैज्ञानिक कारण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही