Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महागठबंधन के नये नाम INDIA की ECI से शिकायत, रांची के पंकज यादव की शिकायत पर ECI ने लिया संज्ञान

Advertisement
Advertisement
Vinit Abha Upadhyay Ranchi : महागठबंधन के नए नाम इंडिया (INDIA) शब्द को लेकर विवाद शुरू हो गया है. रांची के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार यादव ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर इंडिया शब्द के राजनीतिक प्रयोग को असंवैधानिक कहा है. लिखा है, यह शब्द करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा है. वहीं उन्होंने इस नाम को असंवैधानिक करार देते हुए इसे द एंब्लम्स एंड नेमस (प्रिवेंशन ऑफ इंप्रोपर यूज) धारा 1950 का उल्लंघन भी बताया है. इस पत्र पर भारत निर्वाचन आयोग ने संज्ञान भी ले लिया है और पंकज कुमार यादव से इस संबंध में कंसर्न मांगा है. पंकज कुमार यादव ने बताया कि इंडिया शब्द भारतीयों के सम्मान से जुड़ा है, ऐसे में राजनैतिक प्रयोग से इस शब्द के खिलाफ बयानबाजी भी होगी, जो भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा. ऐसे में उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से उम्मीद की है कि संबंध में कारवाई होगी अन्यथा वह कोर्ट का भी रुख करेंगे. बता दें कि पिछले दिनों गैर भाजपाई दलों ने अपने गठबंधन को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस (INDIA) का नाम दिया है. इसे भी पढ़ें -केंद्र">https://lagatar.in/delhi-governments-petition-challenging-centres-ordinance-referred-to-five-judge-constitution-bench/">केंद्र

के अध्यादेश को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार की याचिका पांच जजों की संविधान पीठ के हवाले

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही