Search

 
 
 

धनबाद में गणेश पूजा मेला मामले में डीसी-नगर आयुक्त समेत 11 लोगों पर कोर्ट में शिकायतवाद

Ranchi News: पवन कुमार प्रजापति ने सोमवार को इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए धनबाद डीसी, नगर आयुक्त, एसडीओ, झरिया सीओ और जोड़ापोखर थाना प्रभारी समेत कई लोगों के खिलाफ सीपी केस (शिकायतवाद) दायर किया था. शिकायतवाद में मोहन यादव, दिनेश यादव, गणेश यादव, मनोज कुमार ठाकुर, उत्सव राम और अवध बिहारी राम को भी प्रतिवादी बनाया गया है.
 
धनबाद सिविल कोर्ट

Dhanbad News: गणेश पूजा के दौरान डिगवाडीह में मेला संचालन को लेकर विवाद अब अदालत तक पहुंच गया है. लोयाबाद निवासी और मेला संचालक पवन कुमार प्रजापति की ओर से दायर शिकायतवाद पर मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी नूतन एक्का की अदालत में सुनवाई हुई. शिकायतकर्ता के अधिवक्ता मेघनाथ रवानी ने अदालत के समक्ष अपनी दलील रखी. दलील सुनने के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 7 अक्तूबर की तारीख निर्धारित की है.

 

पवन कुमार प्रजापति ने सोमवार को इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए धनबाद डीसी, नगर आयुक्त, एसडीओ, झरिया सीओ और जोड़ापोखर थाना प्रभारी समेत कई लोगों के खिलाफ सीपी केस (शिकायतवाद) दायर किया था.

इसे भी पढ़ें - 

 

शिकायतवाद में मोहन यादव, दिनेश यादव, गणेश यादव, मनोज कुमार ठाकुर, उत्सव राम और अवध बिहारी राम को भी प्रतिवादी बनाया गया है. अब मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी. अदालत में दायर शिकायत के बाद गणेश पूजा मेले को लेकर चल रहा विवाद प्रशासनिक स्तर से निकलकर न्यायिक प्रक्रिया तक पहुंच गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही