Ranchi News: नाई समाज का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने यूट्यूब पर समाज के प्रति अश्लील एवं आपत्तिजनक गीत प्रसारित किए जाने की शिकायत उपायुक्त से की.
समाज के लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए बताया कि यूट्यूब पर प्रसारित गीत में नाई समाज को लेकर आपत्तिजनक सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. शिकायत पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जनशिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
इसे भी पढ़ें:
जनसुनवाई के दौरान झारखंड एसोसिएशन ऑफ द डेफ के प्रतिनिधियों ने भी उपायुक्त से मुलाकात की. उन्होंने नवंबर 2026 में झारखंड में होने वाले द्वितीय नेशनल जोनल डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर चर्चा की.
वहीं, रातू रोड निवासी एक महिला ने अपनी जमीन को कथित तौर पर धोखाधड़ी से बेचकर बिल्डर को हस्तांतरित किए जाने की शिकायत की. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मामले के तथ्यों की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए. इस दौरान ट्रेनी आईएएस अधिकारी आस्था शरण भी मौजूद रहीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

