Ranchi/ New Delhi : कांके से बीजेपी के विधायक समरी लाल की पत्नी अनीता देवी ने कांके थाना प्रभारी की शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के समक्ष की है. कहा है कि कांके थाना प्रभारी आभास कुमार ने दुर्भावना एवं द्वेषपूर्ण भावना से ग्रसित होकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया है. अनीता देवी के मुताबिक, 10 मई को रोजमर्रा की तरह मैं झुंझुन जिले (राजस्थान) के उप स्वास्थ्य केंद्र पर कार्य कर रही थी. इसी दौरान कांके थाना प्रभारी आभास कुमार स्थानीय पुलिस के साथ आए और मुझसे जानना चाहा कि मैं समरी लाल की पत्नी हूं अथवा नहीं. इंस्पेक्टर आभास कुमार ने डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी व मरीजों के बीच मुझे कहा कि तुम्हारे पति ने रांची में रखैल रखे हैं, जिसके दो-तीन नाजायज औलाद भी हैं. वैसे भी तुम्हारी जाति भंगियों में ऐसी आम बात है. मैंने इसका खंडन करते हुए कहा कि मुझे अपने पति पर पूर्ण विश्वास है कि वे वैसे नहीं हैं. फिर उन्होंने कहा कि लगता है तुम्ही दूसरी वाली है, इसलिए झारखंड में नहीं रहती हो. उन्होंने ये भी कहा कि तुम ससुराल छोड़ कर आखिर मायके में क्यों रहती हो. मैंने जबाब दिया कि उनकी विधायकी 5 वर्ष की है, मैं अपनी नौकरी के चलते मायके में रहती हूं. फिर उन्होंने कहा कि तुम अपने पति से कहो कि भंगी नीच जाति का विधायक बन गया है, वह विधायकी छोड़ दे. अनीता देवी के मुताबिक कांके थाना प्रभारी दवाब बना रहे थे कि मैं ये कहूं कि समरी लाल राजस्थान से आते हैं.
इसे भी पढ़ें – कचहरी">https://lagatar.in/redevelopment-will-be-done-from-kachari-to-albert-ekka-chowk-cm-saw-the-master-plan/">कचहरी
से अलबर्ट एक्का चौक तक होगा रिडेवलपमेंट, सीएम ने देखा मास्टर प्लान [wpse_comments_template]
से अलबर्ट एक्का चौक तक होगा रिडेवलपमेंट, सीएम ने देखा मास्टर प्लान [wpse_comments_template]

Leave a Comment