Search

 
 
 

पथ निर्माण में पदस्थापित उमेश वर्मा की केंद्रीय चुनाव आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत

 

चतरा के जय नारायण कुमार गुप्ता ने की शिकायत, कहा- सेवा काल से अबतक नहीं हुआ एक बार भी तबादला 

Ranchi : केंद्रीय चुनाव आयोग और झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग से पथ निर्माण विभाग में कार्यरत उमेश वर्मा की शिकायत की गई है. शिकायत में कहा गया है कि उमेश वर्मा पिछले लगभग 35 वर्षों से झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत एनएच डिवीजन हज़ारीबाग़ के कार्यालय में ट्रेसर के पद पर पदस्थापित हैं. इसके अलावा उमेश वर्मा एनएच डिवीजन हज़ारीबाग़ के कार्यालय में प्रधान लिपिक का कार्य भी कर रहे हैं. उमेश वर्मा अपनी कार्यभार ग्रहण तिथि के बाद से एनएच डिवीजन हज़ारीबाग़ के कार्यालय में पदस्थापित हैं, जो कार्यालय पहले एनएच डिवीजन बरही के नाम से जाना जाता था. उमेश वर्मा का सेवा में आने के बाद से एक भी बार स्थानांतरण नहीं हुआ है. उमेश वर्मा कोडरमा के निवासी हैं और हज़ारीबाग़, कोडरमा और चतरा संसदीय क्षेत्रों में एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और उनके लिए चुनाव के स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन को प्रभावित करना काफी संभव है. उमेश वर्मा पर सरकारी धन के दुरुपयोग और करोड़ों रुपये के घोटाले का भी आरोप है. इसलिए चुनाव से पूर्व इनका तबादला किया जाना चाहिए. यह शिकायत चतरा जिले के रहने वाले जय नारायण कुमार गुप्ता ने की है. इसे भी पढ़ें : 18728">https://lagatar.in/532-home-guards-mysteriously-missing-in-18728-investigation-started-on-the-instructions-of-dg/">18728

में 532 होमगार्ड रहस्यमय ढंग से लापता!, डीजी के निर्देश पर जांच शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही