Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिलाओं के बिना पूर्ण सफलता संभव नहीं : डॉ. मार्गरेट

Advertisement
Advertisement
‘महिला समावेशन’ विषय पर विभावि एलुमनाई संघ का समारोह संपन्न, महिला सशक्तिकरण पर जोर एलुमनाई संघ के महत्व एवं भावी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा Hazaribagh:  विनोबा भावे विश्वविद्यालय एलुमनाई संघ ने ‘महिला समावेशन’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद सभागार में संघ के अध्यक्ष डॉ. मंसूर आलम फाखरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि हिंदी विभाग से सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. मंजुला सांगा मौजूद थीं. उन्होंने आधुनिक दौर में महिला सशक्तीकरण के अंतर्गत समाज की मुख्य धारा में महिलाओं के समावेशन के महत्व को रेखांकित किया. वहीं विशिष्ठ अतिथि डॉ. मार्गरेट लकड़ा ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं के समावेशन के बिना किसी भी क्षेत्र में पूर्ण सफलता नहीं पायी जा सकती है. सभा को संबोधित करते हुए इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार ने एलुमनाई संघ के आयोजन की सराहना की. संघ के सचिव डॉ. सन्नी मेहता ने एलुमनाई संघ के महत्व एवं इसके भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/elections-in-dhanbad-on-25th-may-22-lakh-54-thousand-445-voters-will-vote/">धनबाद

में 25 मई को चुनाव, 22 लाख 54 हजार 445 वोटर करेंगे मतदान

मुख्य धारा में महिलाओं का समावेशन अहम : डॉ. मंजुला

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलन तथा आचार्य विनोबा भावे के चित्र पर पुष्प अर्पण से किया गया. कुलगीत की प्रस्तुति के बाद अतिथियों को पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया. स्वागत संबोधन शिक्षा शास्त्र विभाग की डॉ. कुमारी भारती सिंह और संचालन संघ की उपाध्यक्ष डॉ. अमिता कुमारी ने किया. मौके पर आइक्यूएसी निदेशक डॉ. सादिक रजजाक, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज कुमार सिंह, मानव शास्त्र विभाग से डॉ. विनोद रंजन, हिन्दी विभाग से डॉ. सुबोध सिंह शिवगीत, शिक्षा शास्त्र विभाग से डॉ. शालिनी अवधिया, राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा, सीएनडी विभाग से डॉ. जया सिन्हा के अलावा विभिन्न विभाग के विद्यार्थी व पूर्ववर्ती छात्र शामिल रहे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/voting-in-hazaribagh-on-may-20-1904116-voters-will-cast-their-votes-dc/">हजारीबाग

में 20 मई को मतदान, 19,04,116 वोटर : डीसी

विजेताओं को दिया गया स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र

इस अवसर पर 14 मार्च को आयोजित प्रतियोगिता के तीनों विधाओं के विजेताओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रश्मि कुमारी (शिक्षाशास्त्र विभाग) द्वितीय मनी ज्योत्सना (सीएनडी विभाग) और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से पूजा कुमारी (इतिहास विभाग) और आरफा फातिमा (शिक्षाशास्त्र विभाग) रहीं. वहीं, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नूपुर माला (शिक्षाशास्त्र विभाग), द्वितीय पुष्पा दीप (रसायन शास्त्र) व तृतीय पुरस्कार शगुफ्ता जबीन खान (यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज) को दिया गया. पेंटिंग प्रतियोगिता में अदिति (शिक्षाशास्त्र विभाग), सृष्टिशंकर (यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज) व मनी ज्योत्सना शाह (सीएनडी विभाग) को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही