Search

 
 
 

जिला अनाबद्ध निधि की स्वीकृत योजनाओं को जल्द पूरा करें: रामगढ़ डीसी

बैठक में डीसी ने जिला अनाबद्ध निधि के माध्यम से संचालित योजनाओं में अब तक हुए कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और वित्तीय वर्ष 2023-24 , 2024-25 व 2025-26 में स्वीकृत योजनाओं को समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया.
 

Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने मंगलवार को जिले में अनाबद्ध निधि से हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. डीसी ने सर्वप्रथम जिला अनाबद्ध निधि की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में हुए कार्यों की जानकारी जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत से ली. उन्होंने अनाबद्ध निधि के तहत विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और एजेंसियों को कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.

 


बैठक में डीसी ने जिला अनाबद्ध निधि के माध्यम से संचालित योजनाओं में अब तक हुए कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और वित्तीय वर्ष 2023-24 , 2024-25 व 2025-26 में स्वीकृत योजनाओं को समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया. बैठक में उपस्थित सभी सहायक अभियंताओं को योजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद  ही योजनाओं में निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. बैठक में सभी कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता सहित अन्य उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही