Search

 
 
 

कांटा टोली फ्लाईओर का निर्माण 16 सितंबर तक पूर्ण करें : सुनील कुमार

 
Ranchi: कांटा टोली फ्लाईओवर का काम हर हाल में 15 सितंबर तक पूर्ण करें. यह निर्देश पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने दी. वे शुक्रवार को निर्माणाधीन कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जुडको लि. द्वारा निर्माणाधीन कांटाटोली-बहुबाजार फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने वहां मौजूद निर्माण कंपनी और जुडको के संबंधित पदाधिकारियों को फटकार लगाया. कहा कि इस निर्धारित समय तक काम पूरा नहीं हुआ तो वो एक दिन का भी समय विस्तार नहीं दें. इसके साथ ही कंपनी पर कार्रवाई होगी. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि फ्लाईओवर निर्माण के साथ साथ पहुंच पथ का निर्माण भी तेज करें. सर्विस रोड अविलंब शुरु करें,आम लोगों को परेशानी न हो यह सुनिश्चित हो. सर्विस रोड के साथ साथ दोनों साइड स्ट्रीट लाइट लगाएं ताकि लोगों के साथ रात्रि में कोई दुर्घटना न हो. समय पर कार्य पूरा करने के लिए मैनपावर और मशीन बढ़ाएं. दूसरे विभागों के साथ कोई समस्या आ रही है तो प्रधान सचिव से शेयर करें अविलंब समाधान होगा. जुडको,निर्माण कंपनी को एक माह के अंदर कार्य पूरा करने का नोटिस जारी करें. एक माह में कार्य पूर्ण नहीं होगा तो निर्माण कंपनी पर कार्रवाई का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें -सरयू">https://lagatar.in/ranchi-saryu-rai-praised-mainiyan-scheme/">सरयू

राय ने मंईयां योजना की तारीफ कर कहा -अब सरकार शुरू करे भईया योजना

मेकॉन सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण, किसी भी समस्या की जानकारी मुझे दें, मगर लापरवाही बर्दाश्त नहीं

इसके बाद प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया. पथ निर्माण विभाग और एलएंडटी के अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह फ्लाईओवर रांची के लिए काफी महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण के बाद रेलवे पर बने मेन रोड और कडरु ब्रिज पर दबाव कम होगा और शहर का एक बड़ा इलाका ट्रैफिक जाम से मुक्त होगा. उन्होंने पदाधिकारियों से कार्य तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर रेलवे और पेयजल स्वच्छता और अन्य विभागों के साथ समन्वय में कोई परेशानी हो तो उसकी जानकारी हमें दें. हम तुरंत समाधान करेंगे पर कार्य में विलम्ब बर्दाश्त नहीं होगा. उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के सिविल वर्क के साथ साथ केबलिंग का कार्य तुरंत प्रारंभ करें. रेलवे ट्रैक के ऊपर केबल और झूला पर हैंग ब्रिज रहेगा. मेकॉन से निवारणपुर तक कार्य सितंबर तक पूर्ण करें. सिरमटोली से निवारणपुर तक का भी निर्माण कार्य समानांतर चलते रहे. किसी भी विभाग के साथ समन्वय में परेशानी हो तो अविलंब बताएं. सर्विस रोड को दुरुस्त करें. ब्रिज के नीचे ग्रिनरी को बढ़ावा दें. ग्रिनरी के लिए अभी से प्लांटेशन शुरु कर दें. ट्रैफिक पुलिस से बात कर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट कर काम करे. सर्विस रोड में स्ट्रीट लाइट लगवाएं. इसे भी पढ़ें -IMPORTANT">https://lagatar.in/important-news-all-petrol-pumps-in-jharkhand-will-remain-closed-on-2nd-september-know-the-reason/">IMPORTANT

NEWS : 2 सितंबर को बंद रहेंगे झारखंड के सभी पेट्रोल पंप, जानें कारण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही