Search

 
 
 

साथी रे… हाथ से हाथ मिलाना, गंदगी को भारत से है दूर भगाना…

 
खपरियावां में निकाली गई स्वच्छता जागरुकता रैली में लगे नारे गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान Hazaribagh : गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग की एनएसएस इकाई की ओर से शनिवार को साप्ताहिक स्वच्छता जागरुकता अभियान के दूसरे दिन रैली निकाली गई. स्वच्छता जागरुकता रैली में एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने साथी रे हाथ से हाथ मिलाना, गंदगी को भारत से है दूर भगाना…नारे लगाकर ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया. एनएसएस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए. कार्यकर्ताओं ने प्रसिद्ध नृसिंह स्थान मंदिर परिसर से लेकर खपरियावां हाई स्कूल तक सफाई अभियान चलाया. साथ ही विभिन्न जगहों पर ब्लीचिंग का छिड़काव किया. इसे भी पढ़ें :खालिस्तान">https://lagatar.in/khalistan-supporter-amritpal-singh-arrested-from-jalandhars-nakodar-internet-service-suspended/">खालिस्तान

समर्थक अमृतपाल सिंह जालंधर के नकोदर से गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद

महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाना है- अरविंद यादव

इस मौके पर प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि हमें महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाना है. यह तभी संभव है, जब चहुंओर स्वच्छता होगी. इसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है. साथ ही इसकी पहल हम सभी को अपने-अपने घरों से शुरू करने की जरूरत है. इस अभियान का नेतृत्व एनएसएस की प्रभारी सह व्याख्याता पुष्पा कुमारी, एसएस मैती और गुलशन कुमार ने किया. मौके पर व्याख्याता रूपेश कुमार दास ने भी सहयोग किया. इसे भी पढ़ें :रंका">https://lagatar.in/ranka-police-sent-two-accused-including-rape-accused-to-jail/">रंका

 पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी समेत दो अभियुक्तों को भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही