Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकारी स्कूल का हाल : 94 विद्यार्थी नामांकित, शिक्षक मात्र दो, वह भी नदारद

Ashish Tagore Latehar : सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी स्कूलों में छात्रों की संतोषजनक उपस्थिति नहीं हो पा रही है. सरकारी स्कूलों में छात्रों के ठहराव के लिए मध्याह्न भोजन से लेकर पोषाक, जूता व किताबें आदि दी जाती है. बावजूद इसके स्कूलों में बच्चे नहीं पहुंच रहे हैं. इसका एक प्रमुख कारण स्कूलों में शिक्षकों का नहीं जाना है और पढ़ाई के प्रति उनकी रूची नहीं होना बताया जा रहा है. ऐसा नहीं है कि सभी सरकारी स्कूलों में ऐसी बात है. जिले के कई सरकारी स्कूल तो अपनी एक अलग पहचान व आदर्श स्थापित की है. मगर आज हम बात कर रहे हैं लातेहार के सदर प्रखंड से दस किलोमीटर दूर डेमू पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय अलगडीहा (लातेहार, दक्षिण) की. यहां पांचवीं तक की पढ़ाई होती है. इस स्कूल में कुल 94 बच्चे नामांकित हैं. मगर शिक्षक प्रिंसिपल को मिलाकर मात्र दो. इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है पढ़ाई कैसे होती होगी और स्तर क्या होगा. क्लास वन से पांचवी तक के लिए मात्र दो शिक्षक. उसमें भी एक प्रिंसिपल, जिन्हें ऑफिस के अलावे भी कई काम होता है. (लातेहार">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/latehar/">(लातेहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

स्कूल आए मात्र पांच विद्यार्थी

[caption id="attachment_633908" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/class-me-panch-chhatra_381.jpg"

alt="स्कूल आए मात्र पांच विद्यार्थी" width="1280" height="720" /> स्कूल आए मात्र पांच विद्यार्थी[/caption] गुरुवार को नामांकित 94 में से मात्र पांच विद्यार्थी ही स्कूल आये थे. पूछे जाने पर एक छात्र ने बताया कि स्कूल में प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह के अलावा एक सहायक अध्यापक सुशील सिंह ही हैं. उनके भी स्कूल आने का समय निर्धारित नहीं है. स्कूल में मध्याह्न भोजन भी रोज नहीं मिलता है. आज भी मध्याह्न भोजन नहीं बना है. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/miss-firing-from-the-security-guard-of-the-governor-special-branch-personnel-injured/">राज्यपाल

की सुरक्षा में तैनात कर्मी से हुई मिस फायरिंग, स्पेशल ब्रांच का कर्मी घायल

क्या कहते हैं सहायक अध्यापक

[caption id="attachment_633907" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/sushil-singh-_732-150x150.jpg"

alt="सहायक अध्यापक सुशील सिंह " width="150" height="150" /> सहायक अध्यापक सुशील सिंह[/caption] देर से स्कूल पहुंचे ने पूछे जाने पर बताया कि इन दिनों बीआरसी से बच्चों की छात्रवृत्ति फार्म व सूची आदि भेजने का काफी दवाब है. स्कूल में यह संभव नहीं हो पाता है. इस कारण प्रधानाध्यापक ने उन्हें उनके घर बुला लिया था, ताकि वहां छात्रवृत्ति फार्म व सूची अपलोड कर सकें. यह पूछे जाने पर कि प्रधानाध्यापक स्कूल में उपस्थित नहीं हैं, इस पर उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक घर पर ही छात्रवृत्ति का फार्म अपलोड कर रहे हैं. स्कूल में मात्र पांच छात्रों के उपस्थित होने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि रसोइया के द्वारा बताया गया कि आज स्कूल बंद है. इस कारण छात्र घर लौट गये. इसे भी पढ़ें : आरसीपी">https://lagatar.in/rcp-singh-joins-bjp-says-nitish-kumar-is-pm-pm-means-paltimar/">आरसीपी

सिंह बीजेपी में हुए शामिल, कहा-नीतीश कुमार PM हैं, पीएम मतलब पल्टीमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही