National News : कांग्रेस और चुनाव आयोग की रार थम नहीं रही है. कांग्रेस लगातार आयोग पर हमलावर है. अब SIR में लोगों के नाम काटे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग पर हल्ला बोला है.
वोटों की चोरी कर, भारतीय लोकतंत्र को खोखला करने का भाजपाई षड्यंत्र खुलकर सामने आ रहा है।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 1, 2026
जहाँ भाजपा को सुविधा होती मतदाता जोड़े जाते हैं, जहाँ असुविधा होती है वहाँ वोटों को काटकर 'वोट चोरी' की जाती है।
चुनाव आयोग, निष्पक्ष चुनावों का प्रहरी बनने के बजाय, "भाजपा की कुर्सी…
उन्होंने तंज कसा कि आयोग निष्पक्ष चुनाव संरक्षक बनने की जगह भाजपा की कुर्सी बचाओ आयोग की तरह काम कर रहा है आरोप लगाया कि भाजपा आयोग की सहायता से वोट चोरी कर भारत के लोकतंत्र को खोखला करने की साजिश रच रही है. और यह साजिश सबके सामने आ गयी है.जनता वोट चोरी के खिलाफ एकजुट हो रही है.
कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि भाजपा की वोट चोरी के जरिए भारतीय लोकतंत्र को खोखला करने की साजिश उजागर हो रही है. कहा कि जहां लगता है कि भाजपा फायदा हो रहा है, वहां मतदाता जोड़े जाते हैं. इसके उलट जहां फायदा नहीं होता, वहां वोट काट दिये जाते हैं.
इस क्रम में मल्लिकार्जुन खड़गे कहा, महाराष्ट्र में लोकसभा-विधानसभा चुनाव के बीच अचानक 39 लाख मतदाता वोटर लिस्ट में बढ़ गये थे. अब स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की ड्राफ्ट(SIR) सूची से 2.07 करोड़ मतदाता कर दिये गये हैं.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, बंगाल में SIR के तहत हटाये गये लगभग 27 लाख नामों में से 91फीसदी नाम अपील के बाद आयोग को फिर से जोड़ने पड़े हैं. खड़गे ने आरोप लगाया कि दिल्ली में भी यही खेल दोहराया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

