Search

 
 
 

अगस्त में जीएसटी कलेक्शन दो लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचा

National News  : अगस्त में सकल केंद्रीय जीएसटी संग्रह 38,413 करोड़ रुपये रहा. राज्य जीएसटी संग्रह 46,316 करोड़ और एकीकृत जीएसटी संग्रह 1.15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा. बता दें कि अगस्त में रिफंड 68 प्रतिशत बढ़कर 31,795 करोड़ रुपये रहा,
 
जीएसटी संग्रह र 1,99,853 करोड़ रुपये

National News  :  भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की खबर के बाद आर्थिक मोर्चे पर एक और अच्छी खबर आयी है.  अगस्त माह में जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 14.8 प्रतिशत बढ़कर 1,99,853 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले साल के अगस्त की बात करें तो यह 1,74,116 करोड़ रुपये रहा था.

 


घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व 9.3 प्रतिशत रहा है. यह 1.37 लाख करोड़ रुपये से अधिक है. आयात के मोर्चे पर राजस्व ने 29 प्रतिशत की बढ़त हासिल की. यह 62,604 करोड़ रुपये पर पहुंचा. बता दें कि जीएसटी कलेक्शन में लगातार तीसरी बार दोहरे अंकों में बढ़ोतरी हुई है. जुलाई मे 15.4 और जून में 13.9 फीसदी की बढ़त हासिल हुई थी

 

 

 

अगस्त में सकल केंद्रीय जीएसटी संग्रह 38,413 करोड़ रुपये रहा. राज्य जीएसटी संग्रह 46,316 करोड़ और एकीकृत जीएसटी संग्रह 1.15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा. बता दें कि अगस्त में रिफंड 68 प्रतिशत बढ़कर 31,795 करोड़ रुपये रहा,

 


समीक्षाधीन माह में शुद्ध जीएसटी संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा. सालाना आधार पर यह वृद्धि 8.3 प्रतिशत रही.2026 की अप्रैल-अगस्त की अवधि में कुल GST कलेक्शन 11 प्रतिशत बढ़कर 10.43 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया. पिछले साल इसी अवधि में यह 9.40 लाख करोड़ रुपये था.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही