Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, 152 परीक्षाएं लीक होने का दावा

झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने देश की परीक्षा प्रणाली और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक से देश के युवा आक्रोशित हैं. छात्र लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने देश की परीक्षा प्रणाली और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक से देश के युवा आक्रोशित हैं. छात्र लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: 

रविवार को रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदीप यादव ने कहा कि पेपर लीक देश की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बन चुका है. इसका खामियाजा लाखों-करोड़ों छात्र भुगत रहे हैं.

 

उन्होंने दावा किया कि पेपर लीक से परेशान होकर दो दर्जन से अधिक छात्रों ने आत्महत्या कर ली. लेकिन केंद्र सरकार ने पीड़ित परिवारों की सुध तक नहीं ली.

 

प्रदीप यादव ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक देश की 152 महत्वपूर्ण परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो चुके हैं. इससे करीब 7.5 करोड़ छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हुआ है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि इतने बड़े मामलों के बावजूद किसी बड़े दोषी को सजा नहीं मिली. सरकार भी जवाबदेही तय करने में विफल रही है.

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि छात्र वर्षों तक मेहनत करते हैं. रोज 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते हैं. लेकिन पेपर लीक उनकी मेहनत पर पानी फेर देता है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं है. सरकार केवल अपने विचारों से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण संस्थानों में बैठाने में लगी है.

 

प्रदीप यादव ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी छात्रों की आवाज बनकर सामने आए हैं. उन्होंने छात्रों के दर्द को समझा है और उनके संघर्ष को मजबूती दी है.

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रमों को रोकने की कोशिशें हुईं. इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र कार्यक्रमों में शामिल हुए.

 

इस दौरान छात्रों की गूंज अभियान के संयोजक कुमार राजा ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान 28 शहरों में 40 दिनों तक चलाया जा रहा है. अभियान के तहत छात्र संवाद, मैराथन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेस वार्ता और मशाल जुलूस आयोजित किए जा रहे हैं.

 

प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अभिलाष साहू, महासचिव एवं मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव तथा कार्यालय प्रभारी राजन वर्मा भी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही