Search

 
 
 

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 
Ranchi : कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो श्रमिकों को 25 लाख रुपए तक का हेल्थ केयर योजना शुरू की जायेगी, जिसके तहत श्रमिकों का इलाज मुफ्त होगा. कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सोमवार को संसदीय क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों व लोगों से मिलकर अपने समर्थन में कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की. उन्होंने जगह-जगह पदयात्रा, जनसंपर्क व चुनावी बैठक कर लोगों से समर्थन मांगा. मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों के बारे में सोचती है. लेकिन हमारे नेता राहुल गांधी गरीबों व आम लोगों के बारे में चिंता करते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी वर्गों के हितों के लिए कई योजनाएं तैयार की है. ताकि मोदी सरकार कि गलत नीतियों से परेशान जनता को मदद पहुंचाया जा सके. इसे भी पढ़ें -12वीं">https://lagatar.in/12th-result-sakshi-of-dps-bokaro-is-school-topper-in-science-and-shrikriti-in-commerce/">12वीं

का रिजल्ट : डीपीएस बोकारो की साक्षी साइंस में तो श्रीकृति कॉर्मर्स में स्कूल टॉपर

देश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है : सुबोधकांत

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की झूठ और जुमले से ऊब चुकी है. देश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और इसी पर वोट कर रही है. इसके बाद जनता को मोदी सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से मुक्ति मिलेगी.

यहां जनसंपर्क अभियान

कांग्रेस प्रत्याशी ने हेसल के देवी मंडप, नायक चौक, ओझा मार्केट, जनक नगर, मोरहाबादी के टैगोर हिल व कुसुम विहार, जगन्नाथपुर में मौसी बाड़ी, कुटे, इंदिरा नगर कुष्ठ आश्रम, कांके के इचापीड़ी, पिठोरिया, सुकुरहूटू, हाईकोर्ट परिसर, कटहल मोड़, तिलता, कांठीटाड़, बरगवा, अखरा मैदान करमटोली, न्यू एरिया मोरहाबादी, सरना अखरा पहाड़ी टोला, चूना भट्टा और खादगढ़ा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजय बनाने की अपील की. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/congress-candidates-met-high-court-advocates-sought-blessings/">हाईकोर्ट

के अधिवक्ताओं से मिलीं कांग्रेस प्रत्याशी, मांगा आशीर्वाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही