Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PM मोदी के बयान के खिलाफ कांग्रेस ने EC से की शिकायत, खरगे बोले…

New Delhi : कांग्रेस ने पार्टी के घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग से करने पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. कांग्रेस ने आयोग से सभी दलों को समान दृष्टि से देखने की अपील की है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह चुनाव आयोग के लिए सभी दलों के लिए समान अवसर और अपनी स्वतंत्रता प्रदर्शित करने का समय है. हम उम्मीद करते हैं कि माननीय आयोग अपने संवैधानिक जनादेश को बरकरार रखेगा. वहीं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की है, जिससे मैं आहत हूं. चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की गई है. वहीं पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर पलटवार किया है. खरगे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, “ मोदी-शाह के राजनीतिक व वैचारिक पुरखों ने स्वतंत्रता आंदोलन में भारतियों के ख़िलाफ़, अंग्रेज़ों और मुस्लिम लीग का साथ दिया. आज भी वो आम भारतियों के योगदान से बनाए गए `कांग्रेस न्याय पत्र` के ख़िलाफ़ मुस्लिम लीग की दुहाई दे रहे हैं. मोदी-शाह के पुरखों ने 1942 में "भारत छोड़ो" के दौरान, महात्मा गांधी के आह्वान व मौलाना आज़ाद की अध्यक्षता वाले आंदोलन का विरोध किया. सभी जानते हैं कि आपके पुरखों ने 1940`s में मुस्लिम लीग के साथ मिलकर बंगाल, सिंध और NWFP में अपनी सरकार बनाई. क्या श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने तत्कालीन अंग्रेज़ी गवर्नर को ये नहीं लिखा कि 1942 के देश व कांग्रेस के भारत छोड़ो आंदोलन को कैसे दबाना चाहिए? और इसके लिए वे अंग्रज़ों का साथ देने के लिए तैयार है? मोदी-शाह व उनके Nominated अध्यक्ष आज कांग्रेस घोषणापत्र के बारे में उल्टी-सीधी भ्रांतियां फैला रहें हैं. मोदी जी की भाषणों में केवल आरएसएस की बू आती है, दिन पर दिन भाजपा की चुनावी हालत इतनी खस्ता होती जा रही है, कि आरएसएस को अपने पुराने मित्र - मुस्लिम लीग - की याद सताने लगी है ! सच केवल एक है - कांग्रेस न्याय पत्र में हिंदुस्तान के 140 करोड़ लोगों की आशाओं व आकांक्षाओं की छाप है. उनकी सम्मिलित शक्ति, मोदी जी के 10 सालों के अन्याय काल का अंत करेगी."

क्या कहा था पीएम मोदी ने

पीएम मोदी ने बीते 6 अप्रैल को राजस्थान के अजमेर में एक रैली को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को `झूठ का पुलिंदा` बताया था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के हर पन्ने से `भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की बू आ रही है`. पीएम मोदी ने कहा था, `मुस्लिम लीग की छाप वाले इस घोषणापत्र में जो कुछ बचा था उस पर वामपंथी हावी हो गए हैं. आज कांग्रेस के पास न तो नीति है और न ही सिद्धांत है. उन्होंने कहा था कि लगता है कांग्रेस में सबकुछ ठेके पर चल रहा है. इसे भी पढ़ें : शहर">https://lagatar.in/dclr-covered-up-the-matter-of-mismanagement-in-the-city-area-only-khanapurti-in-the-name-of-investigation/">शहर

अंचल में कुव्यवस्था मामले में लीपापोती कर बैठ गए DCLR, जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही