Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विष्णुगढ़ कांड पर कांग्रेस ने की निष्पक्ष जांच और फास्ट ट्रैक सुनवाई की मांग

Ranchi: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गहरी चिंता जताई है. पार्टी ने इस घटना को बेहद दुखद और समाज के लिए गंभीर बताया है. कांग्रेस ने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गहरी चिंता जताई है. पार्टी ने इस घटना को बेहद दुखद और समाज के लिए गंभीर बताया है.

 

कांग्रेस ने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है. इससे पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राज्य की हर बेटी की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है और उम्मीद जताई कि सरकार इस मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में सरकार को सहयोग देगी.

 

कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि सभी आरोपियों की जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और जांच में तेजी लाई जाए. मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठन पर भी विचार करने की बात कही गई है.

 

इसके साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सुरक्षा और मनोवैज्ञानिक सहयोग देने की मांग की गई है. कांग्रेस ने कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो ताकि जल्द न्याय मिल सके.

 

पार्टी ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया है. कांग्रेस ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा. पार्टी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय मिलने तक सहयोग देने का भरोसा दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही