Search

 
 
 

विष्णुगढ़ कांड पर सख्त हुईं DGP, SIT गठित, एक हफ्ता में रिपोर्ट देने का निर्देश

Ranchi: हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के मामले को डीजीपी तदाशा मिश्र ने बेहद गंभीरता से लिया है. इस जघन्य अपराध के विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. डीजीपी के निर्देश पर गठित इस एसआईटी का नेतृत्व प्रशिक्षु आईपीएस नागरगोजे शुभम भाउसाहेब को सौंपा गया है.
 

Ranchi: हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के मामले को डीजीपी तदाशा मिश्र ने बेहद गंभीरता से लिया है. इस जघन्य अपराध के विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है.

 

12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

डीजीपी के निर्देश पर गठित इस एसआईटी का नेतृत्व प्रशिक्षु आईपीएस नागरगोजे शुभम भाउसाहेब को सौंपा गया है. टीम में डीएसपी बैजनाथ प्रसाद और विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन महथा को भी शामिल किया गया है. डीजीपी ने मामले की गहन जांच करते हुए एक सप्ताह के भीतर पूरी रिपोर्ट देने का स्पष्ट निर्देश दिया है. पुलिस टीम को सभी पहलुओं पर तेजी से काम करने और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही