Search

 
 
 

हजारीबाग दुष्कर्म मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार

हजारीबाग में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करार दिया है.
 

Ranchi : हजारीबाग में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करार दिया है. प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि ऐसी गंभीर और संवेदनशील घटनाओं पर राजनीतिक बयानबाजी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. 

 

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को पहले अपने शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर आत्ममंथन करना चाहिए, बजाय इसके कि हर घटना का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जाए.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाएं समाज पर कलंक हैं और इनके खिलाफ सभी दलों को एकजुट होकर सख्त कदम उठाने की जरूरत है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इस गंभीर मुद्दे पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है.

 

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहां महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन इन घटनाओं पर बीजेपी की चुप्पी सवाल खड़े करती है.

 

कांग्रेस ने हजारीबाग की घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए. पार्टी ने भरोसा जताया कि राज्य सरकार और प्रशासन इस मामले में पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रहे हैं और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.

 

अंत में कांग्रेस ने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर राजनीति छोड़कर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हो और न्याय की प्रक्रिया को मजबूत करने में सहयोग करे. साथ ही यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही