Search

 
 
 

जमशेदपुरः MGM अस्पताल में जन्म प्रमाणपत्र के लिए लंबी कतार, 3 हजार आवेदन लंबित

जन्म प्रमाणपत्र जारी करने में देरी को लेकर लगातार शिकायतें प्रशासन तक पहुंच रही थीं. डीसी की जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई थी, जिसके बाद तीन कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया और लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया था.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जन्म- मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की स्थिति अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है. फिलहाल तीन हजार से अधिक जन्म प्रमाणपत्र के आवेदन लंबित है. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

 

जन्म प्रमाणपत्र जारी करने में देरी को लेकर लगातार शिकायतें प्रशासन तक पहुंच रही थीं. डीसी की जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई थी, जिसके बाद तीन कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया और लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया था.

 

 

जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2021 से 2026 के बीच करीब पांच हजार से अधिक जन्म प्रमाणपत्र लंबित थे. इसी कारण रोजाना बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे थे. कई लोगों ने समय पर आवेदन देने के बावजूद प्रमाणपत्र नहीं मिलने की शिकायत की. आवेदक लगातार अधिकारियों से गुहार लगाते रहे, लेकिन समस्या का समाधान समय पर नहीं हो सका.

 

स्थिति को सुधारने के लिए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ जुझार मांझी ने अतिरिक्त कर्मचारियों को इस काम में लगाया है. इसके बाद काम में तेजी आई है और लंबित आवेदनों के निपटारे की प्रक्रिया जारी है.

 

उपाधीक्षक के अनुसार, अब भी तीन हजार से अधिक जन्म प्रमाणपत्र के आवेदन लंबित हैं. विभाग को निर्देश दिया गया है कि इस काम को जल्द पूरा किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही