Search

 
 
 

बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में भैंस के मांस की आपूर्ति का टेंडर रद्द

Ranchi: बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में मांसाहारी जानवरों के लिए भैंस के मांस की आपूर्ति से संबंधित टेंडर रद्द कर दिया गया. इसकी वजह 2026-27 में आपूर्ति के लिए निकाले गये टेंडर में सिर्फ दो ही लोगों का शामिल होना है.
 

Ranchi: बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में मांसाहारी जानवरों के लिए भैंस के मांस की आपूर्ति से संबंधित टेंडर रद्द कर दिया गया. इसकी वजह 2026-27 में आपूर्ति के लिए निकाले गये टेंडर में सिर्फ दो ही लोगों का शामिल होना है. 


बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में मांसाहारी जानवरों के लिए भैंस के मांस की आपूर्ति के लिए टेंडर निकाला गया था. इसमें प्रति दिन 118.75 किलोग्राम बगैर हड्डी वाले और 30 किलोग्राम हड्डी वाले भैंस के मांस की जरूरत बतायी गयी थी. टेंडर डालने की निर्धारित तिथि तक सिर्फ दो ही लोगों ने टेंडर डाला. इसलिए उसे रद्द कर दिया गया. 


उल्लेखनीय है कि 2025-26 के लिए निकाले गये टेंडर में भी दो ही लोगों ने हिस्सा लिया था. इसलिए 2025-26 में आपूर्ति के लिए निकाले गये टेंडर को रद्द कर दिया गया था. इसके बाद चिड़ियाघर में पहले से मांस की आपूर्ति कर रहे व्यक्ति को आपूर्ति का काम दे दिया. 2025-26 में खालिद रजा नाम के व्यक्ति को भैंस के मांस की आपूर्ति का काम दिया गया था. फिलहाल वह आजादबस्ती प्रतिबंधित मांसकांड में फरार है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही