Search

अमित शाह की चार्जशीट, 15 सालों में टीएमसी ने राज्य में भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव की राजनीति की है

Kolkata : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करते हुए ममता बनर्जी पर बरसे. अमित शाह ने कहा कि पूरे देश की सुरक्षा बंगाल चुनाव के नतीजे से जुड़ी हुई है.

 

उन्होंने कहा कि केवल एक ही रास्ता (बंगाल)बचा है, जिसके जरिए घुसपैठिए देश में प्रवेश करते हैं, इसलिए बंगाल का चुनाव कई मायनों में बंगाल और देश के लिए महत्वपूर्ण है. अमित शाह ने  कहा, हम चुन-चुनकर एक-एक घुसपैठिए को मतदाता सूची से भी निकालेंगे और देश से बाहर भी करेंगे.

 

 

 

अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने टीएमसी सरकार के खिलाफ जनता के मुद्दों को उठाने का निर्णय लिया है.  दावा किया कि यह सिर्फ भाजपा की नहीं, बल्कि बंगाल की जनता की चार्जशीट है, बस भाजपा उसे आवाज दे रही है. इस क्रम में अमित शाह ने कहा कि बंगाल चुनाव यह तय करेगा कि बंगाल की जनता किसे चुनेगी, भय को या भरोसे को.

 

 

आरोप लगाया कि 15 सालों में टीएमसी ने राज्य में भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव की राजनीति की है.  झूठ, डर और हिंसा के सहारे सत्ता बनाए रखने की राजनीति की है.अमित शाह ने कहा कि यह चार्जशीट तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के काले चिट्ठों का संकलन है. 

 

 

अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस की नाकामियों को सिलसिलेवार गिनाते हुए कहा कि  बंगाल में ममता के नेतृत्व में राज्य भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला” बन चुका है. आरोप लगाया कि सफेदपोश अपराधी सिस्टम में शामिल हो गये हैं. राज्य में  कटमनी आम बात हो गयी है.

 


उद्योग-धंधे की बात करते हुए कहा कि बंगाल इसका ग्रेवयार्ड बन गया है. घुसपैठियों को सरकारी संरक्षण दिया जा रहा है. टीएमसी सरकार     तुष्टिकरण नीति की सरकार है.

 


अमित शाह ने कहा कि जनता अब बोलने लगी है कि इससे तो कम्युनिस्ट शासन बेहतर था.अमित शाह ने कहा, ममता बनर्जी हमेशा से  विक्टिम कार्ड की राजनीति करती आयी है. तंज कसा कि वे कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं.

 


उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव की घोषणा हो चुकी है. प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ राज्य में उतरे हैं. अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी चुनाव की घोषणा होने से पहले ही पूरे बंगाल का दौरा कर लिया है.

 


उन्होंने बंगाल में फैली अव्यवस्था, अराजकता, आर्थिक बदहाली और घुसपैठ के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाया है. जनता से आह्वान करते हुए कहा कि अप्रैल में हो रहे चुनाव में बंगाल को डर और भरोसे में से किसी एक को चुनना होगा.  

 


टीएमसी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में पिछले 15 वर्षों से डर और भ्रष्टाचार की राजनीति चल रही है. ममता बनर्जी ने झूठ और हिंसा का इस्तेमाल कर राजनीति में बनी हुई है.

 


टीएमसी के सत्ता में आने का आधार झूठ, डर और हिंसा है अमित शाह ने कहा कि साल 2011 से भाजपा टीएमसी की हिंसा के खिलाफ लड़ रही है, श्री शाह ने जताया कि इस बार बंगाल में भाजपा सरकार बनायेगी.

 

     

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp