Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, सपा पर बरसे, नोएडा को लूट का एटीएम बना लिया था

युद्ध के कारण कई देशों में खाद्य पदार्थ, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद जैसी जरूरी चीजों  की कमी हो गयी है.  हर देश इस संकट से जूझ रहा है. भारत भी पूरी शक्ति से इसका मुकाबला कर रहा है. भारत यह सब देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी ने आज शनिवार को 12:30 बजे उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पहले चरण का उद्घाटन किया. यह दिल्ली-एनसीआर का दूसरा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा.

 

 
कहा जा रहा है कि इससे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ता जा रहा बोझ कम हो जायेगा. जानकारी के अनुसार पहले चरण में एयरपोर्ट से सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों का आवागमन हो सकेगा. दूसरे चरण में इसका विस्तार किया जायेगा. 

 

पीएम मोदी ने कहा,  2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक एयरपोर्ट हो चुके हैं.   कहा कि सरकारें सोचती थी कि हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए होनी चाहिए, लेकिन हमारी सरकार ने सामान्य भारतीयों के लिए भी हवाई यात्रा आसान तक दी है.

 

पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला किया. कहा कि पहले यूपी के सीएम कुर्सी जाने के डर से नोएडा आने से डरते थे. नोएडा को अपने हाल पर छोड़ दिया गया था. 

 

आरोप लगाया कि सपा नेताओं ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था. पर आज भाजपा सरकार में नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है. 

 
 
पीएम मोदी ने आगे कहा, जेवर एयरपोर्ट, पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है. यहांसे हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा. पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया का भी जिक्र किया. कहा कि पश्चिम एशिया में एक माह से युद्ध चल रहा है.  

 

युद्ध के कारण कई देशों में खाद्य पदार्थ, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद जैसी जरूरी चीजों  की कमी हो गयी है.  हर देश इस संकट से जूझ रहा है. भारत भी पूरी शक्ति से इसका मुकाबला कर रहा है. भारत यह सब देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है.

 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस युद्ध-प्रभावित देशों से आयात करता है.हमारी सरकार की कोशिश रही है कि इस संकट का बोझ किसी भारतीय पर न पड़े.  

 

 
उद्घाटन से पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को अविकसित माना जाता था. इसे विकास में बाधा के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब देश और प्रदेश में डबल इंजन सरकार है.


इस कारण यूपी ने तेजी से विकास की दिशा में बढ़ रहा है. योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी कि कि जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास 2021 में 25 नवंबर को हुआ था और आज उसके पहले चरण का उद्घाटन हो रहा है.  


सीएम ने विश्वास जताया कि यह एयरपोर्ट कनेक्टिविटी बढ़ाते हुए रोजगार, निवेश और विकास के नये अवसर भी पैदा करने वाला होगा,

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही