Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

US प्रेसिडेंट ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को कह डाला स्ट्रेटऑफ ट्रंप, पावर प्लांट्स को तबाह करने की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को "ट्रंप जलडमरूमध्य" कह दिया. उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी यह टिप्पणी कोई गलती नहीं थी.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को "ट्रंप जलडमरूमध्य" कह दिया. उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी यह टिप्पणी कोई गलती नहीं थी. 

 

ट्रंप ने कहा कि उन्हें ट्रंप जलडमरूमध्य खोलना होगा. हालांकि बाद में अपनी बातों को बैलेस करते हुए कहा कि मेरा मतलब है, होर्मुज जलडमरूमध्य. माफ कीजिए, मुझे बहुत खेद है. कितनी बड़ी गलती हो गई. फर्जी खबरें कहेंगी कि 'उन्होंने गलती से कह दिया'. लेकिन मुझसे गलतियां नहीं होतीं.  बहुत कम ही होती हैं. 

 

 

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान दबाव में है और समझौता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है. उन्होंने बताया कि बातचीत चल रही है. बातचीत के दौरान तेहरान ने तेल की कई खेपें भेजी हैं. ट्रंप ने यह भी दावा किया वे (ईरान) समझौता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है. 

 

ट्रंप ने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य, जो दुनिया में तेल सप्लाई का एक बहुत महत्वपूर्ण रास्ता है, किसी भी समझौते का अहम हिस्सा होगा.  उनका कहना है कि ईरान को यह रास्ता पूरी तरह खोलना होगा. 

 

ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने जल्द ही इस जलमार्ग को पूरी तरह नहीं खोला, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स को “पूरी तरह तबाह” कर सकता है. हालांकि, उन्होंने बातचीत जारी रहने के कारण समय सीमा को 10 दिन बढ़ाकर अब 6 अप्रैल कर दिया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही