Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू के लिए रवाना

भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे, जहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :   भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे, जहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

 

Uploaded Image

 

एयरपोर्ट से उपराष्ट्रपति हेलीकॉप्टर खूंटी जिले के उलिहातू  भी जाएंगे, जहां वे बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इस दौरान वे उनके परिजनों से मुलाकात भी करेंगे. 

 

इसके बाद सी. पी. राधाकृष्ण आईआईएम रांची के 15वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस समारोह में कुल 558 छात्रों को डिग्री दी जाएगी. जबकि सात मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा.

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी. दीक्षांत समारोह का पहला सत्र दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों के टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा.

 

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही