Search

 
 
 

रांची : पंडरा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना,लाखों के जेवरात व नगदी लेकर फरार

रांची के पंडरा इलाके में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया है. देवी मंडप रोड स्थित  सुजीत कुमार गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोर 16 लाख के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गये.
 

Ranchi : रांची के पंडरा इलाके में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया है. देवी मंडप रोड स्थित  सुजीत कुमार गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोर 16 लाख के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गये.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, घर के लोग शुक्रवार की दोपहर गुमला गए थे. इसी का फायदा उठाकर बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. सुजीत को घर पर चोरी होने की जानकारी पड़ोसी ने  दी.  मामले की जानकारी मिलने के बाद जब सुजीत घर आए तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है और अलमारी में रखे सारे जेवरात और नगदी गायब हैं.

 

इस मामले को लेकर पंडरा ओपी प्रभारी फैज रवानी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि जेवर और नगदी की चोरी हुई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही