Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 160 यात्री सुरक्षित

जानकारी के अनुसार विशाखापट्टनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 579 का इंजन फेल हो गया था, इसके बाद विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट की आज शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की खबर है. उस पर सवार सभी 160 यात्री सुरक्षित बताये गये हैं.


जानकारी के अनुसार विशाखापट्टनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 579 का इंजन फेल हो गया था, इसके बाद विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी.


बताया गया है कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराने के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 पर फुल इमरजेंसी'लागू की गयी थी.  SOP के तहत, रनवे के चारों ओर दमकल के वाहन और एंबुलेंस तैयार थे.


फायर डिपार्टमेंट के अनुसार आज शनिवार सुबह 10.53 बजे इमरजेंसी कॉल आया. इसके बाद टीम को अलर्ट कर दिया गया. यह सुखद बात रही कि विमान 10.59 पर सुरक्षित रूप से उतर गया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही