Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेना होगी और मजबूत, रक्षा मंत्रालय ने 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों पर मुहर लगाई

डिफेंस डील में भारतीय वायुसेना के लिए मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, S-400 लंबी दूरी का सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम, रिमोट पायलटेड स्ट्राइक एयरक्राफ्ट के अलावा Su-30 के एयरो इंजन एग्रीगेट्स के ओवरहॉल के प्रस्तावों पर मुहर लगी है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : केंद्र सरकार ने 2.38 लाख करोड़ रुपये के रक्षा सौदों पर मुहर लगा दी है. रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कल हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में इन सौदों को मंजूरी दी गयी है.


रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस डिफेंस डील में भारतीय वायुसेना के लिए मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, S-400 लंबी दूरी का सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम, रिमोट पायलटेड स्ट्राइक एयरक्राफ्ट के अलावा Su-30 के एयरो इंजन एग्रीगेट्स के ओवरहॉल के प्रस्तावों पर मुहर लगी है.


मंत्रालय का कहना है कि AN-32 और IL-76 परिवहन बेड़े को बदलकर मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल किये जाने से सेना की रणनीतिक, सामरिक और ऑपरेशनल एयरलिफ्ट जरूरतें पूरी हो सकेंगी.


रक्षा मंत्रालय का मानना है कि S-400 सिस्टम दुश्मन देशों के लंबी दूरी के हवाई हमलों को रोकने में सक्षम होगा. इसके अलावा रिमोटली पायलटेड स्ट्राइक एयरक्राफ्ट आक्रामक जवाबी कार्रवाई  में मदद करेंगे.  इससे स्टेल्थ इंटेलिजेंस, निगरानी और टोही (रिकॉनिसेंस) गतिविधियों को भी मजबूत होगा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही