Search

 
 
 

हजारीबाग घटना पर भाजपा का हमला, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन का अल्टीमेटम

Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड के कुसुम्बा गांव में हुई बच्ची की हत्या की घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि रामनवमी और चैत्र नवरात्रि के दौरान जहां लोग उत्सव मना रहे थे,
 

Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड के कुसुम्बा गांव में हुई बच्ची की हत्या की घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला.

 

उन्होंने कहा कि रामनवमी और चैत्र नवरात्रि के दौरान जहां लोग उत्सव मना रहे थे, वहीं कुसुम्बा गांव की एक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म के बाद बेहद क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई. उन्होंने घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए कहा कि बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया.

 

आदित्य साहू ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था सुधारने के बजाय अन्य कामों में व्यस्त है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन के बड़े अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे.

 

भाजपा ने पीड़ित परिवार की स्थिति को गंभीर बताते हुए सरकार से कई मांगें रखी हैं. इनमें आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने, परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने, पिता को सरकारी नौकरी देने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग शामिल है.

 

आदित्य साहू ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो हजारीबाग जिला के सभी प्रखंड मुख्यालयों में 29 मार्च को मशाल जुलूस निकाला जाएगा. साथ ही 30 तारीख को पूरे जिले में बंद का आह्वान किया जाएगा.

 

उन्होंने कहा कि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को पूरे झारखंड में फैलाया जाएगा. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना पर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही