Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब कांग्रेस पार्टी रेस हो गई है. रामगढ़ जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक शहर के विकास नगर में की गई. जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता शामिल हुए. इस मौके पर दर्जनों आजसू कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारी विधायक ममता देवी को किस तरह से एक साजिश के तहत फंसाकर उन्हें जेल भिजवाया गया है. यह रामगढ़ के लगभग सभी लोग जानते हैं. जन आंदोलन से उपजी हमारी विधायक रही ममता देवी लोगों के सुख-दुख में हमेशा बढ़-चढ़कर सहयोग करती रही है. राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता जन-जन से जाकर मिलकर अपनी बातों को रखें. उन्होंने कहा कि रामगढ़ आजसू से परेशान होकर दर्जनों लोग हमारे साथ आए हैं. यह दर्शाता है कि क्षेत्र में लोगों का आजसू के प्रति कितना आक्रोश है. उन्होंने एनडीए को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो अभी खाली पड़े रघुवर दास को रामगढ़ उपचुनाव में उतारा जाए, ताकि हम उन्हें ऐतिहासिक वोट से हरा पाएं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव गठबंधन के तहत लड़ा जाएगा. गठबंधन दल के नेता कार्यकर्ता रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में पूरी ताकत झोकेंगे. इसे भी पढ़ें : गोंडा">https://lagatar.in/gonda-brijbhushan-sharan-singhs-trouble-increased-many-players-who-went-to-play-national-championship-returned-in-support-of-wrestlers-protesting-in-delhi/">गोंडा
: बृजभूषण शरण सिंह की मुसीबत बढ़ी, नेशनल चैंपियनशिप खेलने गये कई खिलाड़ी दिल्ली में धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में लौटे [wpse_comments_template]
रामगढ़ उपचुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं को मिला घर-घर जाने का टास्क

Leave a Comment