Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

असम चुनाव में कांग्रेस ने दीपिका पांडेय सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को आगामी असम विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें झारखंड के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ असम में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक प्रचार अभियान चलाने का दायित्व दिया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को आगामी असम विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें झारखंड के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ असम में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक प्रचार अभियान चलाने का दायित्व दिया है.

 

पार्टी नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी उनके सशक्त नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क के अनुभव को देखते हुए दी है. कांग्रेस का मानना है कि उनके सक्रिय प्रचार से असम में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी.

 

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि उन्हें पहले भी असम में संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं. पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य के रूप में काम करने का अवसर मिला था. उन्होंने कहा कि इस बार भी पार्टी ने जो दायित्व दिया है, उसे वह पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगी.

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य स्पष्ट है—असम में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाकर जनहित की राजनीति को मजबूत करना.

 

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा महागठबंधन और इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, इसलिए असम में भी सहयोग की उम्मीद है. दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज देश के आदिवासी समाज के मजबूत नेताओं में गिने जाते हैं और यदि वे असम में चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं तो इससे भाजपा के खिलाफ लड़ाई को और बल मिलेगा.

https://lagatar.in/lpg-crisis-gas-shortage-impacts-mutton-market-footfall-drops-in-shops

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही