Search

 
 
 

बोकारो में भूख हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन, महाअष्टमी से पहले समाधान की मांग

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के. राजू के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष और वित्त मंत्री बोकारो जाएंगे. वे विधायक श्वेता सिंह से मुलाकात कर आंदोलन के प्रति पार्टी का समर्थन जताएंगे.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : बोकारो में बीएसएल के विस्थापित युवाओं की मांगों को लेकर विधायक श्वेता सिंह के नेतृत्व में जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को कांग्रेस ने पूर्ण समर्थन दिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बोकारो जाकर आंदोलन का समर्थन करेंगे और विस्थापित युवाओं की मांगों पर चर्चा करेंगे.

 

इसे भी पढ़ें...

 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के. राजू के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष और वित्त मंत्री बोकारो जाएंगे. वे विधायक श्वेता सिंह से मुलाकात कर आंदोलन के प्रति पार्टी का समर्थन जताएंगे.

 

मुंजनी ने कहा कि आंदोलन में शामिल कुछ युवाओं के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना से कांग्रेस चिंतित है. पार्टी ने बीएसएल प्रबंधन और जिला प्रशासन से महाअष्टमी से पहले मांगों के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने और लिखित आश्वासन देने की मांग की है.

 

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में बीएसएल से प्रशिक्षित अप्रेंटिसों की सीधी भर्ती पर निर्णय लेना, दिवंगत आंदोलनकारी प्रेम प्रसाद (प्रेम महतो) के आश्रित को स्थायी नौकरी देना और भूमि देने वाले विस्थापित परिवारों के रोजगार से जुड़े जरूरी नियम तय करना शामिल है.

 

मुंजनी ने बताया कि कांग्रेस इन मांगों को केंद्रीय इस्पात मंत्रालय के समक्ष उठाने के लिए अपने सांसदों के माध्यम से औपचारिक अभ्यावेदन तैयार कर रही है.

 

उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवारों के अधिकारों और युवाओं के रोजगार से जुड़े इस मुद्दे का समाधान बातचीत, संवेदनशीलता और तय समय में कार्रवाई के जरिए होना चाहिए. कांग्रेस आंदोलनरत युवाओं के साथ खड़ी है और उनकी न्यायसंगत मांगों को पूरा कराने के लिए प्रयास जारी रखेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही