Search

कांग्रेस की थी करप्शन बेस्ड सरकार, मोदी राज में विकसित हुआ भारत : दीपक प्रकाश

  • महासंपर्क अभियान को लेकर भाजपा नेता की कार्यक्रमों की रूपरेखा
Ranchi : नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान शुरू हो चुका है. झारखंड में भी 1 महीने के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है. इसे लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि देश की अब तक की सबसे लोकप्रिय मोदी सरकार ने 9 साल पूरे कर लिए हैं. मोदी सरकार ने 9 सालों में भारत को स्वावलंबी बनाया है. प्रधानमंत्री ने 141 करोड़ भारतीय नागरिकों के साथ प्रवासी भारतीयों की भी चिंता की है. विश्व के पटल पर भारत को मजबूती से खड़ा किया है, जबकि इससे पहले कांग्रेस की करप्शन बेस्ड सरकार थी. आकाश से पाताल तक भ्रष्टाचार करने वाली सरकार थी. अब भारत उससे उबरकर नया और विकसित भारत बन चुका है.

1 महीने तक पार्टी कई बड़े कार्यक्रम चलाएगी

पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने महा संपर्क अभियान की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 1 महीने तक पार्टी कई बड़े कार्यक्रम चलाएगी और घर-घर जनसंपर्क कर मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को बताएगी.

महा संपर्क अभियान के महीने भर का कार्यक्रम

  • 2 और 3 जून- प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास तीर्थ यात्रा का आयोजन
  • 4 जून- सोशल मीडिया इनफ्लुएंस मीट
  • 5-6 और 19-20 जून- विधानसभा स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन
  • 7 और 8 जून- भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चा
  • 10 और 11 जून- लोकसभा स्तर पर विशाल जनसभा, प्रदेश के सभी बड़े नेता, सांसद, विधायक शामिल होंगे
  • 12 से 15 जून- पार्टी के सभी 7 मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन
  • 16 से 18 जून- लोकसभा स्तर पर व्यापारी सम्मेलन
  • 20 से 30 जून- घर-घर संपर्क अभियान, 65 लाख घरों में पहुंचने का लक्ष्य
  • 1 से 22 जून- हर लोकसभा क्षेत्र में 1000 से 1200 विशिष्ट परिवारों से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मिलेंगे.
इसे भी पढ़ें – एनआईए">https://lagatar.in/nia-recovered-huge-quantity-of-explosives-from-khunti-simdega-and-gumla/">एनआईए

ने खूंटी, सिमडेगा और गुमला से बरामद किये हैं भारी मात्रा में विस्फोटक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//