Search

 
 
 

Ranchi News: गठबंधन की सरकार में कांग्रेस बन गई है ठग पार्टी- सूर्य सिंह बेसरा

जेपीएससी व जेएससीए परीक्षाओं में धांधली और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आदिवासी मूलवासी के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात की.
 

Ranchi: जेपीएससी व जेएससीए परीक्षाओं में धांधली और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आदिवासी मूलवासी के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रेस क्लब में पत्रकारों के सामने अपनी बातें रखी. इस दौरान झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम के जन्म दिवस पर छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी की जांच राज्य की एजेंसी से कराने पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. बेसरा ने आरोप लगाया कि झारखंड बनने के बाद से जेपीएससी व जेएससीए परीक्षाओं में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आती रही है. 

 

उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में कांग्रेस ठग पार्टी बन गई है. क्योंकि झारखंड में कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी छात्र आंदोलन में साथ नही दिए. 26 साल बाद भी झारखंड में आरक्षण, स्थानीय, नियोजन निति लागू नहीं किया जा सका है.

 

आदिवासी जनपरिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि झारखंड आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर आगे आए. अब छात्र आंदोलन को जन आंदोलन का रुप दिया जाएगा.

 

झारखंड बनने के बाद से जितनी भी परीक्षाएं हुई हैं, सभी की जांच होनी चाहिए. इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, भूमि संबंधित समेत सभी विभागों में भर्ती किए गए नौकरी की सीबीआई जांच होनी चाहिए. राज्य में स्कूल कोलेज बंद हो रहे हैं. आदिवासी सब प्लान के पैसे का सही उपयोग नही हो रहा है. ट्राइबल विश्वविद्यालय नहीं बन सका है.

 

छात्र आंदोलन को लेकर इमाम शफी ने कहा कि 2010 से जेपीएससी परीक्षा में धांधली होती आई है. राज्य में जितनी भी जेपीएससी व जेएससीए परीक्षाएं हुई हैं, सभी में धांधली हुई है. अधिकांश परीक्षाओं में पैसे लेकर पास कराया गया और झारखंड में सीओ बीडीओ समेत अन्य अधिकारी बनाए गए हैं. यही लोग झारखंड के सभी विभागों में अधिकारी बने बैठे हैं और भ्रष्टाचार को जन्म दे रहे हैं. ऐसे अधिकारियों की सीबीआई जांच होनी चाहिए और भ्रष्टाचार पर संलिप्त पाए जाने पर अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई होना चाहिए.

 

उलगुलान मंच के रवि पीटर ने कहा कि झारखंड में आदिवासी मूलवासी को सब अधिकार मिले. बावजूद उन्हें अधिकारों से वंचित किया जा रहा है. छात्र आंदोलन सम्पूर्ण क्रान्ति की ओर बढ़ रही है.

 

इस मौके पर आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष प्रितम सांड लोहरा, झारखंड पीपुल्स पार्टी केंद्रीय कार्यकारी सह आजसू संरक्षक अनिल कुमार भगत समेत अन्य लोग शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही