Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: राम मंदिर पर कांग्रेस को सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं: आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वाली कांग्रेस पार्टी को राम मंदिर के मुद्दे पर सवाल पूछने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले में यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आई है तो उत्तर प्रदेश सरकार इसकी जांच करा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है. ऐसे में कांग्रेस का इस मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं है.

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति से जुड़ा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने कभी सनातन संस्कृति और उसकी आस्था का सम्मान नहीं किया. उन्होंने सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी कांग्रेस नेतृत्व ने तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद पर उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होने का दबाव बनाया था.

 

आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर पर राजनीति करने के बजाय अपने संगठन और जनाधार की चिंता करनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति ही कांग्रेस की पहचान बन चुकी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही