Search

 
 
 

भाजपा के 12 साल बेमिसाल दावे पर कांग्रेस का पलटवार, गिनायी बेरोजगारी और महंगाई

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के उस बयान को गलत और भ्रामक बताया है, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्षों को उपलब्धियों का दौर बताया था. सिन्हा ने कहा कि यह बयान जमीनी हकीकत से बिल्कुल अलग है.
 

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के उस बयान को गलत और भ्रामक बताया है, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्षों को उपलब्धियों का दौर बताया था. सिन्हा ने कहा कि यह बयान जमीनी हकीकत से बिल्कुल अलग है.

 

रोजगार और महंगाई पर उठाए सवाल


सिन्हा ने कहा कि अगर ये 12 साल सच में इतने अच्छे होते तो देश का युवा रोजगार के लिए भटक नहीं रहा होता. किसान सड़कों पर आंदोलन नहीं करते और महंगाई ने आम घरों की कमर नहीं तोड़ी होती. उन्होंने कहा कि हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था, लेकिन आज सरकारी विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं.

 

विकास का फायदा किसे मिला


कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया. लेकिन असलियत यह है कि विकास का फायदा कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों तक ही सीमित रहा. आम जनता बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक तंगी से जूझती रही. उन्होंने यह भी कहा कि देश की संपत्तियां निजी हाथों में सौंपी जा रही हैं और पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ती रही हैं.

 

कांग्रेस ने गिनाई अपनी विरासत


राकेश सिन्हा ने कहा कि मनरेगा, खाद्य सुरक्षा कानून, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार जैसी योजनाएं कांग्रेस की देन हैं. आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थान भी कांग्रेस सरकारों ने बनाए. उन्होंने कहा कि आज का भारत उसी नींव पर खड़ा है, जो कांग्रेस ने बनाई थी.

 

लोकतंत्र पर भी उठाए सवाल


कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता कमजोर हुई है. संसद की गरिमा घटी है और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जाती है. उन्होंने कहा कि असहमति को देशविरोध साबित करना भाजपा की आदत बन गई है. सिन्हा ने अंत में कहा कि देश की तरक्की का श्रेय किसी एक नेता या पार्टी को नहीं बल्कि देश के किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम नागरिकों को जाता है. कांग्रेस रोजगार, महंगाई, किसानों के अधिकार और संविधान की रक्षा के मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाती रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही