Search

 
 
 

कांग्रेस प्रभारी के. राजू सबसे बड़े गद्दार, पहले बिहार अब झारखंड में की गद्दारी- सुरेश पासवान

राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. राजद विधायक दल के नेता और देवघर विधायक सुरेश पासवान ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू पर तीखा हमला बोला है. सुरेश पासवान ने के राजू को सबसे बड़ा गद्दार व्यक्ति बताया है.
 

Ranchi: राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. राजद विधायक दल के नेता और देवघर विधायक सुरेश पासवान ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू पर तीखा हमला बोला है. सुरेश पासवान ने के राजू को सबसे बड़ा गद्दार व्यक्ति बताया है.

 

लगातार से बातचीत में सुरेश पासवान ने कहा कि के. राजू बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में गठबंधन के साथ गद्दारी कर चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भी कांग्रेस ने राजद के साथ विश्वासघात किया. अब झारखंड राज्यसभा चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदवार की हर के कारण के राजू ने गद्दारी किया. के राजू ने भाजपा के बड़े नेता से मिलकर दोनों जगह गद्दारी कर महागठबंधन को हरवाया है.

 

सुरेश पासवान ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम के बाद राजद ने पूरे मामले पर मंथन किया, जिसमें कई ऐसी बातें सामने आईं, जो के. राजू की भूमिका पर सवाल खड़े करती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रभारी अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए दूसरे दलों पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि उन्हें पहले अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए.

 

राजद नेता ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायकों ने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए पूरी ईमानदारी से मतदान किया. उन्होंने दावा किया कि हार के लिए राजद को जिम्मेदार ठहराना गलत है. पासवान ने कहा कि के. राजू पार्टी में रहते हुए इंडिया गठबंधन की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं और उनके कारण गठबंधन कमजोर हो रहा है.

 

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि के. राजू की भूमिका की जांच कर उन्हें संगठन से हटाया जाए. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करते हुए कहा है कि सरकार से कांग्रेस को बाहर करें. सुरेश पासवान ने कहा कि राजद के कार्यकर्ता और नेता गठबंधन की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध हैं और सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही