Search

 
 
 

Ranchi : चोरी के आरोप में व्यक्ति को महिला परिधान के कपड़े पहनाकर घुमाया पूरा गांव

रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के झिरी गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को उस समय फूट पड़ा,
 

Ranchi : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के झिरी गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को उस समय फूट पड़ा, जब एक कथित शातिर चोर को चोरी के जेवरात के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया.जानकारी के अनुसार, झिरी गांव में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश था. 

 

गुरुवार को ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को चोरी के जेवरात के साथ पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने उसे महिला परिधान के कपड़े पहनाकर पूरे गांव में घुमाया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. 

 

सूचना मिलने पर ओरमांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई.पुलिस मामले की जांच कर रही है और बरामद जेवरात के संबंध में पूछताछ की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का संबंध किसी संगठित चोरी गिरोह से है या नहीं तथा वह पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही