Search

 
 
 

हजारीबाग में वज्रपात का कहर, आंगनबाड़ी सेविका समेत तीन लोगों की मौत

हजारीबाग जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गया. मृतकों में एक आंगनबाड़ी सेविका और दो ग्रामीण शामिल हैं. हादसों के बाद संबंधित गांवों में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
 

 Hazaribagh  : हजारीबाग जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गया. मृतकों में एक आंगनबाड़ी सेविका और दो ग्रामीण शामिल हैं. हादसों के बाद संबंधित गांवों में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

जानकारी के अनुसार, बड़कागांव प्रखंड के आंगो पंचायत स्थित फटरियापानी गांव की रहने वाली शांति देवी की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई. वह स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के रूप में कार्यरत थीं. गुरुवार शाम घर के पास एक पेड़ के निकट काम करने के दौरान अचानक बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

वहीं बड़कागांव के पलांडू गांव निवासी किशुन महतो खेत में कार्य कर रहे थे. इसी दौरान मौसम खराब हो गया और उन पर बिजली गिर गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया.

 

उधर इचाक प्रखंड के बरवा गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेश प्रसाद मेहता भी खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गए और उनकी भी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मृतकों के आश्रितों को आपदा राहत योजना के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही