Search

 
 
 

बोकारो : रात  भर जिले में चलाया गया एंटी क्राइम अभियान, पुलिस ने कई वाहनों से वसूला जुर्माना

बोकारो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात में पेट्रोलिंग, एंटी क्राइम चेकिंग और ड्रंक एंड ड्राइव अभियान निरंतर जारी है. यह अभियान पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर चलाया जा रहा है. पुलिस अधिकारी पूरी रात सड़क पर जमे रहे.
 
गश्त लगाते पुलिस अधिकारी

 Bokaro : बोकारो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात में पेट्रोलिंग, एंटी क्राइम चेकिंग और ड्रंक एंड ड्राइव अभियान निरंतर जारी है. यह अभियान पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर चलाया जा रहा है. पुलिस अधिकारी पूरी रात सड़क पर जमे रहे.

 

अभियान का मुख्य उद्देश्य आगामी मुहर्रम सहित अन्य आयोजनों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाये रखना है, साथ ही असामाजिक और आपराधिक तत्वों में पुलिस की उपस्थिति का डर पैदा करना, संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी पुलिस नियंत्रण सुनिश्चित करना है. इसके अलावा अड्डेबाजी एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है.

 

रात भर सेक्टर-6 थाना, बीएस सिटी थाना सहित अन्य थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अपने-अपने थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थलों, बाजारों, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सघन फुट पेट्रोलिंग की गयी. अभियान के दौरान एंटी क्राइम चेकिंग के तहत संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों की गहन जांच की गयी.

 

सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों की जांच की गयी. यातायात नियमों का पालन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये चेतावनी दी गयी. इस अभियान में कई वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया. वैसे पूरे अभियान की मॉनिटरिंग खुद एसपी ने की.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही