Search

 
 
 

रांची : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन युवकों को अपनी चपेट में लिया, एक की हालत गंभीर

रांची के रातू रोड स्थित महतो होटल के नजदीक देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन युवकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीनों युवक घायल हो गये, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है.
 

Ranchi : रांची के रातू रोड स्थित महतो होटल के नजदीक देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन युवकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीनों युवक घायल हो गये, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात सड़क पर जा रहे तीन युवकों को स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.


सूचना मिलने पर सुखदेवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया. पुलिस वाहन चालक की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है. घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही