Search

 
 
 

रामगढ़ : नईसराय चौक में हुआ था पुलिस पर हमला, 6 नामजद समेत 25 अज्ञात पर प्राथमिकी

रामगढ़ के नईसराय चौक पर सड़क जाम के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित हमले और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में रामगढ़ यातायात थाना में छह नामजद आरोपियों सहित 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.
 

Ramgarh : रामगढ़ के नईसराय चौक पर सड़क जाम के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित हमले और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में रामगढ़ यातायात थाना में छह नामजद आरोपियों सहित 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.


यातायात थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक शंकर कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोप लगाया गया है कि 17 जून की शाम नईसराय चौक पर सड़क दुर्घटना के बाद जाम किया गया था. इस दौरान कुछ लोगों ने भीड़ को उकसाकर पुलिसकर्मियों पर हमला कराया तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में बाधा पहुंचाई.


पुलिस के अनुसार दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो जाने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दी थी. वहां पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर तैनात थे.


प्राथमिकी में चंदन, पप्पू, सलमान, गौतम, काशिब और फरीद को नामजद आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा गोल्डन पानी वाले के दो पुत्रों सहित 20 से 25 अन्य अज्ञात लोगों पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.

 

आरोप है कि कुछ लोगों ने भीड़ को पुलिस के खिलाफ भड़काया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया. एक पुलिस अधिकारी पर ईंट का टुकड़ा फेंका गया. एक अन्य पुलिसकर्मी के पैर में चोट लगी. स्थिति बिगड़ने पर दोनों पुलिसकर्मियों ने पास की एक दुकान में शरण लेकर अपनी जान बचाई.


घटना के बाद घायल पुलिसकर्मियों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


ज्ञात हो कि गुस्साए लोगों ने बुधवार को रात 11 बजे तक जाम लगाये रखा था. बाद में वाहन मालिक से 80 हजार रुपये दिलाने व सरकारी मुआवजा दिलाने के समझौते पर रात साढ़े 11 बजे जाम हटाया गया था.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही