Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस : पंचायत व बूथ कमेटी के सत्यापन का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi : संगठन शक्तिकरण अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने रविवार को जिला अध्यक्षों, महासचिव, प्रभारियों के साथ वर्चुअल बैठक की. इसमें प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर की गठित कमेटी की समीक्षा की गयी. सभी महासचिव प्रभारियों एवं जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रखंड अध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पंचायत एवं बूथ स्तर तक की कमेटी का सत्यापन करें. क्योंकि पंचायत एवं बूथ कमेटी के जरिए हम आने वाले लोकसभा के चुनावों में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का काम कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश है. देश में बढ़ती नफरत के वातावरण को हम तभी खत्म कर सकते हैं, जब हम बूथ स्तर के एक-एक व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, अमूल्य नीरज खलखो, गजेंद्र सिंह, कुमार राजा, राकेश किरण महतो,आनंद बिहारी दुबे, जयेश पाठक, भागीरथ पासवान, दिनेश गुप्ता, सुरेश बैठा, विनय सिन्हा दीपू , मुन्ना पासवान, संतोष सिंह , विजय खान सहित सभी जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – सीनियर">https://lagatar.in/selection-of-ranchi-team-for-senior-kho-kho-competition-on-july-5-in-dhurva/">सीनियर

खो-खो प्रतियोगिता के लिए रांची टीम का चयन 5 जुलाई को धुर्वा में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही