Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश के विकास के लिए कांग्रेस ही एकमात्र दवा : उमाशंकर अकेला

Barhi : बरही चौक पर विधायक उमाशंकर अकेला ने रविवार को भारत जोड़ो यात्रा के तहत आमसभा की. इसमें कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि देश भर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की बयार बह रही है. विपक्षियों की नींद हराम हो चुकी है. पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा ने एक बार फिर से पुराने और रूठे साथियों को अपने घर की वापसी कराई है. इसे भी पढ़ें: संसद">https://lagatar.in/parliament-vs-supreme-court-rijiju-releases-video-of-ex-judge-supreme-court-cannot-make-law/">संसद

बनाम सुप्रीम कोर्ट : रीजीजू ने पूर्व न्यायाधीश का वीडियो जारी किया, सुप्रीम कोर्ट कानून नहीं बना सकता…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/aaaa-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कांग्रेस फिर सशक्त हुई- विधायक

विधायक ने दावा किया कि पूरे देश में कांग्रेस एक बार फिर सशक्त हुई है. बढ़ती लोकप्रियता ने आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली जीतने का इशारा कर रहा है. देश के विकास के लिए कांग्रेस ही एक मात्र दवा है. हजारों समर्थकों के साथ यादव धर्मशाला से प्रारंभ हुई भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम धनबाद रोड होते हुए बरही चौक पर आमसभा में तब्दील हो गई. कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से महिला, पुरुष और कार्यकर्ता शामिल हुए. सभा का संचालन प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने किया. इसे भी पढ़ें:उपेंद्र">https://lagatar.in/upendra-kushwaha-said-why-so-much-ruckus-jdu-itself-is-ill-needs-treatment/">उपेंद्र

कुशवाहा बोले – इतना हंगामा क्यों, जदयू खुद बीमार है, इलाज की जरूरत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/aaaa-3-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, जिला महासचिव बिनोद यादव, झामुमो विस प्रभारी बिनोद विश्वकर्मा, प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, बरही, पदमा, चौपारण और चंदवारा के 20सूत्री के अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य रविशंकर अकेला, विस विधायक प्रतिनिधि छट्ठू यादव, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सुनील साहू, 20 सूत्री सदस्य रघुवीर यादव आदि सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही