Search

 
 
 

कांग्रेस-झामुमो ने सिद्धू-कान्हू को श्रद्धासुमन अर्पित किया

 
Ranchi: ‘‘हूल क्रांति दिवस’’ के अवसर पर सिद्धू कान्हू पार्क में संथाल हूल के अमर नायक सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा और कांग्रेस भवन में चित्र पर माल्यापर्ण कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आज के दिन हम झारखंडवासियों को उन महान सपूतों के त्याग बलिदान से प्रेरणा लेकर झारखंड राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते हुए समृद्ध और विकसित राज्य बनाने का संकल्प लेना होगा. इस मौके पर अमूल नीरज खलखो, मदन मोहन शर्मा, सतीश पाल मुंजनी, सोनाल शांति, गजेंद्र सिंह, कमल ठाकुर, रमा खलखो, गौतम उपाध्याय, राकेश किरण महतो, अजय सिंह, एनुल हक,रमेश पांडे,चंदन बैठा, मनोज कुमार महतो, गुलजार अहमद, सुरेन राम,हृदय आनंद यादव,जगन्नाथ साहू,अर्चना मिर्धा शिवटहल नायक सहित अनेक लोग उपस्थित थे.

शहीदों के सम्मान और उनके परिजनों की सुध लेने वाली एक मात्र आंदोलनकारी पार्टी झामुमो ही है : अश्विनी शर्मा

हूल दिवस के अवसर पर झामुमो रांची जिला समिति द्वारा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में कांके रोड स्थित सिध्दो कान्हू पार्क में अवस्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. शर्मा ने कहा कि झारखंड के तमाम शहीदों को सम्मान और शहीद के परिजनों की सुध लेने वाली पार्टी एक मात्र झामुमो ही है. आदरणीय हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हुल क्रांति के महानायकों, शहीदों और शहीदों के परिजनों की सुध ली गई. सभी शहीद स्थलों को सौंदर्यीकरण किया गया. छूटे हुए शहीद स्थलों का सौंदर्यीकरण करने के लिए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अग्रसर हैं. इस मौके पर डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू , समनुर मंसुरी, जनक नायक, रामानंद बेदिया, कलाम आजाद, डॉ तालकेश्वर महतो, आदिल इमाम, मंटू लाला, अरुण वर्मा, डॉ बबलू राम, रामशरण विश्वकर्मा तिर्की, आफताब आलम, प्रदीप मिर्धा, सुजीत उपाध्याय, अजीजुल अंसारी, कैथरीना तिर्की, फरीद खान, सचिव सुजीत कुजूर, जीत गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, सोनू मुंडा, अजीत नायक, रीना तिर्की, अजीत लकड़ा सहित कई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -साहेबगंज:">https://lagatar.in/declared-rebellion-against-feudal-forces/">साहेबगंज:

हेमंत सोरेन ने ‘सामंती ताकतों’ के खिलाफ किया ‘विद्रोह’ का एलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही